कश्मीरी लाल (18.5.1951)
आप स्वदेशी जागरण मंच के गत 13 वर्षों से (2007 से)राष्ट्रीय संगठक हैं और दिल्ली में केंद्र है। आप स्वदेशी, स्वालम्बन और पर्यावरण संरक्षण के लिए समर्पित हैं और पिछले 35 वर्षों से इन्ही में इर्दगिर्द कई जनजागरणों, रचनात्मक क्रियाकलापों व जनआंदोलनों का तानाबाना बुनते रहे हैं।
मूलतः हरियाणा में अम्बाला में 1951 में जन्मे और उधर ही अंग्रेजी साहित्य व दर्शन शास्त्र में स्नातकोत्तर पढ़ाई की, अल्पकाल के लिए शिक्षण भी किया । सन 1984 से पूर्णकालिक रूप से संघ के प्रचारक के नाते राष्ट्रकार्य में जुट गए। आजकल हमारे देश का युवा सद्संस्कारों के साथ- साथ 'नोकरी मांगने वाला नहीं बल्कि नोकरी देने वाला बने' इस भाव को जनांदोलन बनाने में जुटे हैं। पूरे देश में अनवरत यायावरी करते हुए युवा, समाज व सरकारों को पूरे मंच के साथ सफलतापूर्वक झकझोरने को संकल्पित हैं।
।।।
No comments:
Post a Comment